Availability: In Stock

Karamjaliyan

Author: Namrata Chadha

460.00

जीवन में हमारे सामने कुछ सच्ची घटनाएँ ऐसी घटित होतीं हैं, जो हमारे मानस पटल पर सदा-सर्वदा के लिए अंकित हो जाती हैं। उन्हे चाह कर भी हम भुला नहीं पाते। समाज में महिलाओं के लिए काम करते हुए मुझे कुछ ऐसी ही अप्रत्याशित घटनाओं का साक्षी बनना पड़ा, जो मुझे अंतरतम तक विह्वल कर गईं। मैं चाह कर भी स्वयं को उनसे अलिप्त नहीँ रख पाई। दुर्भाग्यवश ये वृत्तांत सत्य घटनाओं पर आधृत हैं। वास्तविक व्यक्तियों के नाम बदल दिए गए हैं। घटनाक्रम बिलकुल वही हैं। कागज के कैनवासों पर शब्दचित्रों में उन कहानियों को रूपांकित कर पेश कर रही हूँ। प्रयास भले ही छोटा दिखे मगर पाठकों के हृदय में उतरते ही कब ये वामन बे विराट में बदल जाएँ, यह तो सहृदयों की संवेदन-क्षमता पर निर्भर करेगा।

आरंभ से कोई बुरा नहीं होता। जीवन मार्ग पर मिलनेवाले लोगों, घटनेवाली परिस्थितियों और क्रमशः विकसित होनेवाली मानसिक – वैचारिक विकृतियों के वशीभूत अच्छे-भले लोग भी गलत रास्तों की ओर अग्रसर कर देती है। वस्तुतः हमारा मन ही कभी सुर तो कभी असुर बन जाया करता है। कई बार न चाहते भी हम किसी न किसी उथल-पुथल का शिकार हो जाते हैं। उन्हें सहज ही अदेखा कर पाना संभव नहीं हो पाता। अगर संभव हो पाता तो मैं इन्हें लेकर आपके सामने कदापि हाज़िर नहीं होती।

आशा करती हूँ कि ये कथाएँ आपको झकझोरने में कामयाब तो होंगी ही, साथ ही आपके लिए कई मायनों में प्रेरणादायी भी सिद्ध होंगी। कामना करती हूँ, प्रभु किसी को इस तरह की विकट परिस्थिति में ना डालें।

Category:

Description

About the Author

सारगर्भित स्पष्टतावादी और सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और लोकप्रिय स्तम्भकार होने के साथ श्रीमती नम्रता चड्ढा एक बहुश्रुत बहुभाषी लेखिका के रूप में सुख्यात हैं। श्रीमती नम्रता चड्ढा दमित, शोषित और कमजोर वर्ग की महिलाओं की आवाज मानी जाती हैं। पिछले तीन दशकों से जमीनी तौर पर आदिवासी, ट्रांसजेंडर और घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं के लिये काम करती आ रही हैं । राज्य महिला आयोग और जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में इन्होंने सफलतापूर्वक अपना कार्यकाल पूर्ण किया है। नम्रता जी अनेक सरकारी, गैरसरकारी संस्थाओं द्वारा दी जानेवाली सेवाओं से सक्षम स्तर पर जुड़ी हुई हैं। हिन्दीतर-भाषी प्रदेश ओडिशा में निवास करते हुए हिन्दी भाषा के प्रचार – प्रसार के अभियान में अहर्निश रूप से कार्यरत हैं। इस पुस्तक की बिक्री से प्राप्त होनेवाली सारी राशि पीड़ित महिलाओं के पुनरुद्धार में खर्च की जाएगी।

Product details

  • Publisher ‏ : ‎ Black Eagle Books
  • Publication date ‏ : ‎ 13 June 2024
  • Language ‏ : ‎ Hindi
  • Print length ‏ : ‎ 394 pages
  • ISBN-10 ‏ : ‎ 1645602354
  • ISBN-13 ‏ : ‎ 978-1645602354
  • Item Weight ‏ : ‎ 499 g
  • Dimensions ‏ : ‎ 13.97 x 2.24 x 21.59 cm
  • Country of Origin ‏ : ‎ British Indian Ocean Territory

Indian Edition Also available on:

Additional information

book-author

Language

Hindi

select-format

Paperback